Advertisement

दस्तक अभियान,स्टॉप कैंपेन में हर समाज को जागरूक करें- देवेंद्र

Bhind. भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने जिला अस्पताल में दस्तक अभियान का शुभारंभ लिया.
इस मौक़े पर भिण्ड जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जे एस यादव उपस्थित रहे.अभियान जिले के नागरिकों से दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन में हिस्सा लेने की अपील दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन 22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलाए जाएगा।
पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने अस्पताल में प्रधानमंत्री श्नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पर्यावरण प्लांटेशन अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण करते हुए इसमें जलदान दिया। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अभियान चलाया गया है इसमें हम सबको एकजुट होकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक इस योजना का प्रचार हो और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने। पार्टी जिला अध्यक्ष ने लोगों को डायरिया के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि डायरिया को दस्त के रूप में भी जाना जाता है यह एक बीमारी है आपको सामान्य की तुलना में अधिक शिथिल या अधिक मल पास कराती है। यह एक परिणाम हो सकता है,
गैस्ट्रोएंटेराइटिस,जिसे पेट का फ्लू भी कहा जाता है। यह माइक्रोबियल संक्रमण के कारण पेट या आंत की सूजन के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है और अगर आसपास इस प्रकार की बीमारी का कोई मरीज मिलता है तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर सही इलाज के लिए आग्रह करें,विशेषज्ञ डॉक्टर से आवश्यक रूप से सलाह लें। ताकि सही इलाज मिले और बीमारी से बच सके। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉक्टर जे एस यादव, सिविल सर्जन डॉक्टर आरके राजोरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डायरिया के बीमारी के लक्षण बताएं और कहा की कोई भी इस बीमारी का मरीज मिलता है इस बीमारी से मरीज कोई पीड़ित है.जिला अस्पताल उप स्वास्थ्य केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज लेकर दवा अवश्य ले। प्रोग्राम में अस्पताल पार्षद के वरिष्ठ डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ, नागरिक गण अन्य लोग उपस्थित रहे.