Advertisement

एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है: डॉ शर्मा

Bhind. एनीमिया के बढ़ते मरीजों की रोकथाम के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन मिडिल स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों को एनीमिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रही

इस मौक़े पर स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञों डॉक्टर डीके शर्मा ( dr D k sharma ) ने तमाम तर जानकारी देते हुए कहा एनीमिया मुख्यतः शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है,जिस कारण बच्चों में कमजोरी,चक्कर आना,ध्यान न लगना जिससे पढ़ाई पर प्रभाव पड़ता है। आज उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षकों को भी समझाया गया. श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों में नियमित स्वास्थ्य जांच,संतुलित आहार,हरी पत्तेदार सब्जियाँ,दालें,गुड़,अनार,चुकंदर एवं आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन आवश्य कराये।

उन्होंने बात करते हुए बताया प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अध्यापकों में एनीमिया के कारण होने वाले लक्षण और बचाव एवं उपचार के उपायों से अवगत कराना है
वहीं बच्चों को इंटरैक्टिव तरीके से प्रश्न-उत्तर के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही, एनीमिया निवारण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी गई।