14 से 15 वर्ष तक की बेटियों को लगेंगे सर्वाइकल कैंसर टीके
शुभारम्भ 28 फरवरी को होगा, 90 दिन तक चलेगा विशेष अभियान
भिण्ड.
14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बेटियों को लगेंगे सर्वाइकल कैंसर के टीके,ये अभियान 28 फरवरी से जिला चिकित्सालय भिण्ड में शुभारम्भ किया जायेगा। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले केंसरों में भारत में दूसरा सबसे मुख्य केंसर है। भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भिण्ड 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बेटियों को एच.पी.व्ही. वैक्सीन का टीकाकरण प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। प्रायवेट में यह टीका (4000-12000) रू. तक का लगाया जाता है जिसे प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार यह टीका निःशुल्क शासकीय चिकित्सालयों में लगाया जावेगा।
जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को अजमेर राजस्थान से किया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर मृत्यु का एक आम कारण बनता जा रहा है। हर साल 1.25 लाख महिलाऐं इसकी चपेट में आती हैं और 75 हजार से 80 हजार की मृत्यु हो जाती है। किशोरावस्था में यह टीका लगने से 30 वर्ष की उम्र तक कैंसर का जोखिम 85 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने बताया कि एच.पी.वी. वैक्सीन के टीकारण हेतु जिले में समस्त वैक्सीनेटर, सी.एच.ओ. व कोल्डचैन हेण्डलर को प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा अभियान हेतु प्रारंभिक तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूप, सामुदायिक स्वास्थ्य कन्द्र अटेर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमायन तथा जिला चिकित्सालय भिण्ड में एच.पी.वी. वैक्सीन का टीकाकरण किया जायेगा।















Leave a Reply