विद्युत करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की
भिंड। गुरुवार शुक्रवार दरयानी रात देर शाम एक 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक उस समय मौत हो गई जब वह एक विद्युत पॉल के किनारे शोंच के लिए गया हुआ था।
जिला अस्पताल भिड़ चौकी प्रभारी ओम किशोर मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह पुत्र राय सिंह यादव निवासी विंदवा कला चौकी थाना सेंहसों जिला इटावा ( यूपी) को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लाया गया था। वही डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत्यु घोषित किया है। डॉक्टर की सूचना पर से चौकी पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी का पीएम करा कर बॉडी परिजनों को सौंपते हुए संबंधित थाना सेंहसो की ओर लिखित सूचना भेज दी है।
वही सेंहसाें थाना प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि जय सिंह 30 वर्षी युवक की मौत उसके घर पर ही करंट लगने से हुई है। उन्होंने बताया है कि वह युवक अपने घर पर बिजली के बोर्ड को संभाल रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस इस पूरे मामले पर गंभीरता से जांच कर रही है। इस दुखद घटना से परिवार एवं गांव में मातम छाया हुआ है।















