गजेंद्र,पूजा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जर्मनी रवाना।
गोरी सरोवर साबित हुआ खिलाड़ियो के लिए वरदान।
हसरत अली
भिंड। अपनी मेहनत के दम पर भिंड को पहचान दिलाने का प्रयास खिलाडियों का रन ला रहा है। विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन भिंड चंबल की माटी का मान बढ़ा रहा है। एक बार फिर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूजा ओझा पुत्री महेश ओझा एवं अंतरराष्ट्रीय प्लेयर गजेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र यशवंत सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी देते हुए कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन संरक्षक राधे गोपाल यादव ने बताया गजेंद्र सिंह और पूजा ओझा के अलावा टीम में जो खिलाड़ी है उनमें से कुछ खिलाड़ी दूसरे प्रदेश से हैं। परंतु उनकी प्रारंभिक ट्रेनिंग भिंड में हुई है।
बताना मुनासिब है कि भोपाल से मयंक ठाकुर के नेतृत्व में अनिल राठी पिछले दो माह से सभी पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस करा रहे थे।
वही श्री गोपाल ने उम्मीद जताई है कि गजेंद्र और पूजा दोनों खिलाड़ी न केवल भिंड का नाम रोशन करेंगे बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाकर आएंगे ऐसी आशा है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए वरदान होती है इसमें प्रथम 6 नंबर तक आने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक में खेलने का मौका मिलता है पूरे भारत से 8 खिलाड़ियों की संभावना प्रथम स्थान पर आने की है। खुशी की बात ये है कि दोनों खिलाड़ी भिंड से हैं यह भिंड के लिए सौभाग्य है।
उन्होने बताया है कि इस प्रतियोगिता के तुरंत बाद सितंबर लास्ट में फ्रांस में वर्ल्ड कप में भी भिंड के खिलाड़ी भाग लेंगे और सितंबर माह में ही एशियन गेम्स जो की बहुत महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है उसके लिए भी भिंड के खिलाड़ी तैयार है।
यह पहली बार होगा इतने बड़े टूर्नामेंट में भिंड के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए किशोरी बोट क्लब संरक्षक राधे गोपाल यादव, कायाकिग केनॉइग सचिव डॉक्टर योगेंद्र यादव, अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुशवाह, गगन शर्मा, जयदीप सिंह, राहुल यादव, भूरे सहित खेल से जुड़े लोगो ने अग्रिम बधाई दी है।















