डेढ़ दर्जन से अधिक मेडल लेकर राजू ने रचा इतिहास।
Bhind.(madhyapradesh)
भिंड के रहने वाले राजू निरंतर घुड़सवारी में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर,अपने गांव अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक एवं खेलो में राजू का मार्गदर्शन करने वाले स्थानीय कोच राधे गोपाल यादव ने बताया सन 2024अप्रैल से 2025अप्रैल तक राजू ने मध्यप्रदेश खेल अकादमी में रहकर के कोच भागीरथ प्रसाद के मार्गदर्शन में 19राष्ट्रीय अंतर राष्ट्रीय स्तर पर आठ गोल्ड,पांच सिल्वर छह ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
वह मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित अवार्ड एकलव्य और विक्रम लेकर पहले ही भिंड चंबल को गौरवान्वित कर चुके है।
अभी कुछ समय पहले ही खेल संचालक का दायित्व संभालने वाले एडीजी राकेश गुप्ताजी के द्वारा राजू सहित अन्य घुड़सवार खिलाड़ियों से उन्होंने मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया,जिसमें राजू भदोरिया के सबसे अधिक मेडल होने की वजह से विशेष सम्मान मिला,राधेगोपाल बताते हे राजू अपनी उम्र से अधिक परिपक्व सदैव से रहा है,यह मुकाम उसने कई प्रकार के संघर्षों से पाया हैं,आने वाला समय राजू के लिए नई चुनौतियों बाला होगा,परंतु राजू अपने हौसलों और अभ्यास से एशियन और ओलंपिक जैसे महत्वपूर्ण खेलो में भिंड और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगा।
राजू हरिपाल पूरा मेहगांव भिंड का निवासी हे।
उनकी इस कामयाबी पर समस्त भिंड खेल प्रेमियों की और से क्रीड़ा भारती अध्यक्ष राधेगोपाल प्रमोद गुप्ता,जन अभियान से शिव प्रताप सिंह,गगन शर्मा राहुल यादव भूरे सहित सभी ने बधाई दी हैं।















