Bhind,
वर्ल्ड पुलिस गेम कंपटीशन काता इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर भिंड से बधाइयों का ताँता लग गया है. बता दें कि कांता इवेंट का प्रतिनिधित्व भिंड ज़िले की विधानसभा के ग्राम रमा गांव निवासी महेंद्र यादव कर रहे हैं.

खेल प्रेमी एवं कोच राधे गोपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह काता इवेंट है. ये तीनों खिलाड़ियों का तालमेल एक दम एक जैसा होना चाहिए इसमें अगर जरा सा भी ताल मेल बिगड़ा तो पूरी टीम हार जाती है.
इस इवेंट में भिंड से महेंद्र यादव साथी खिलाड़ी राजस्थान के दिलीप और अनिल शर्मा मिलकर भारतीय टीम का वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा ये उपलब्धि किशोरी स्पोर्ट्स क्लब परिवार और पूरे भिंड ज़िले के लिए फक्र की बात है. वहीं समस्त भिंड वासियों ने मेरे प्रिय भांजे और शिष्य महेंद्र यादव को खेल प्रेमियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई दी हैं.
…………….
कांता इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भिंड से…















