
Bhind. जिले से एक साथ खिलाड़ियों का देश में शहर वासियों के लिए गौरव की बात है।
बता दें एक बार फिर से पूजा ओझा ने दो गोल्ड, प्राची यादव ने दो गोल्ड,मनीष कोरव ने एक गोल्ड मेडल, राजवीर बघेल ने दो सिल्वर मेडल,एवं अनुराधा श्रीवास ने एक सिल्वर और एक कांस्य मेडल प्राप्त किया हैं.
राधेश्याम यादव डिस क्वालिफाइड एवं भिंड के गिरिराज भदोरिया चौथे स्थान पर रहे. वे मेडल से चूक गए हैं.
राष्ट्रीय कैनो चैंपियनशिप में सामान्य जूनियर वर्ग में भी भिंड ने श्रेष्ठ प्रदर्शन और पैरा खेलों में भी भिंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सितारों से चमकाई हैं ।
ये जानकारी देते हुए प्रशिक्षक किशोरी बोट क्लब संचालक राधे गोपाल यादव ने बताया
पूजा ओझा पुत्री महेश ओझा ने kl 1 में दो गोल्ड और राजवीर बघेल पुत्र अर्जुन बघेल Kl 2 और vl 3 दोनों ही ग्रुप में सिल्वर अनुराधा श्रीवास पुत्री मनोज श्रीवास ने kl 3 सिल्वर और vl 3 कांस्य पदक प्राप्त किये है।
इसके अलावा ज़िले से प्रशिक्षण की शुरुआत करने वाली राजस्थान की खिलाड़ी सुभाना ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया। जानकारी के लिए बतादे अगले महीने मई में इन खिलाड़ियों को विश्व चैंपियनशिप में खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
वॉटर स्पोर्ट्स के पितामह बलबीर सिंह कुशवाह, भारतीय कैनो ,कयाकिंग संघ महासचिव प्रशांत सिंह कुशवाह,भारतीय पैरा टीम अध्यक्ष एवं चीफ कोच मयंक ठाकुर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्टि की बात कही हुई एवं विश्व चैंपियन शिप में भारत का अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।
भारतीय पैरा टीम के कोच अनिल राठी,सहायक रिंकू सिंह,राजस्थान कोच निश्चय सहित
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक असित यादव किशोरी बोट क्लब संरक्षक राधे गोपाल यादव,कयाकिंग कैन नोइंग अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुशवाह सचिव डॉक्टर योगेंद्र यादव, निश्चल यादव और क्रीड़ा भारती परिवार, जन अभियान परिषद के साथ-साथ समस्त नगर के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
…………..















