Advertisement

समाजसेवा को अपना ध्येय वना कर कार्य करें रोवर रेंजर-:कमलेश भार्गव

datiya ( एमपी ) भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ दतिया इकाई द्वारा जिला स्तर पर द्वितीय सोपान स्काउट एवं गाइड जांच शिविर आयोजित किया गया जो दिनांक 4 से 8 अक्टूबर तक शासकीय सी.एम.राइज हायर सेकेंडरी स्कूल शास.महाविद्यालय परिसर इंदरगढ़ दतिया मे संपन्न हुआ। शिविर का संचालन अतिबल सिंह डी.ओ.सी.स्काउट जिला दतिया ने किया।
सहायक संचालक राधाचरन जोशी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव लहार भिण्ड, गोविंद सिंह धाकड़, श्रीमती ज्योति गुप्ता,श्रीमती शीतल अम्ब अंकित कुमार विश्वकर्मा, विशेष रूप से, शिविर पालक निलय गोस्वामी प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज इंदरगढ़,बाहरी भौतिक व्यवस्था सहयोगी सुरेंद्र कुमार शर्मा स्वयंसेवी ने सहयोग किया।
शिविर के समापन की पूर्व संध्या पर ग्राण्ड कैंप फायर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला स्काउट कमिश्नर यू. एन. मिश्रा, निलय गोस्वामी प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज इंदरगढ़,रवि त्रिपाठी, अनुपम मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दतिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार एमपी गुप्ता प्राचार्य शासकीय सी.एम.राइज हायर सेकेंडरी स्कूल इंदरगढ़ के द्वारा व्यक्त किया गया।
पांच दिवसीय शिविर के दौरान स्काउट गाइड छात्रों को द्वितीय सोपान कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया और उसकी जांच परीक्षाएं भी करवाई गई। जिसमें सफल हुए स्काउट गाइड को आगामी ट्रेनिंग के लिए भेजा जावेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 5 दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया।उसे दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि मैं भी अपने विद्यार्थी जीवन में एक सक्रिय स्काउट रहा हूं। स्काउटिंग जीवन का आधार हैं।युवाओं को इस संगठन से जुड़ना चाहिए।यह दिशा दिखाने व विषम परिस्थितियों में स्वयं को परिपक्व करने का उत्तम प्लेटफॉर्म है।
उन्होंने जिले के समस्त संस्था प्रमुखों से अपेक्षा की है कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गतिविधियों का नियमित संचालन अनिवार्य रूप से किया जाए। सभी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए जिले का नाम रोशन करने के लिए, ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की, और अपने स्काउटिंग जीवन या एक स्मरणीय गीत गाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश भार्गव नशा मुक्ति अभियान टीम के साथ उपस्थित हुए शिविर प्रशिक्षार्थियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतिज्ञा दिलाई, और बताया कि मैं भी एक राज्यपाल स्काउट और एक सक्रिय रोवर रहा हूं, मैंने भी हाइक व ट्रैकिंग और शिविर में भाग लिया है और सेवाएं दी है।
साथ में राजेश कतरौलिया जिला सचिव, जयराम पटवा सह सचिव,
अर्चना जाटव संयुक्त सचिव , सम्मलित थी।शिविर में सेवाएं दे रहे सर्विस रोवर श्री अभिषेक शर्मा का जन्मदिन मनाया गया।

शिविर संचालक श्री अतिबल सिंह के द्वारा बताया गया कि, शिविर के दौरान आपदाओं से बचने के तरीके, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर भौतिक संसाधनों का कम से कम उपयोग कर, जीवन जीने की कला, जैसे बिना बर्तन के भोजन बनाना , जंगल में रात्रि विश्राम के तौर तरीके, खोज के चिन्ह सीटी के संकेत अनुमान लगाना, शिविर कला, प्राथमिक चिकित्सा, और पेट्रोलिंग आदि के बारे में शिविर के दौरान प्रशिक्षण दिया गया किया गया।शिविर में बीपी सिक्स एवं व्यायाम, और योग, श्री राजेश कतरोलिया के द्वारा कराया गया।शिविर का समापन सर्व धर्म प्रार्थना के साथ किया गया।शिविर में सहयोगी श्री हरनारायण झा, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति मौर्य, श्री हेमंत यादव श्रीराम जाटव श्री इनोसेंट सर्विस रोवर, रेंजर कु. गोरी शर्मा ,कु. अल्पना शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा ,श्री अमित शाक्य, अमरदीप शर्मा ने उपस्थित रहकर सहयोग किया ।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला अध्यक्ष श्री माधवेंद्र सिंह परिहार, जिला मुख्य आयुक्त श्री विक्रम सिंह बुंदेला, जिला कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री अभिराम शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती लक्ष्मी राय, आदि ने संचालक मंडल व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की।