- “मैं हूं अभिमन्यु द्वितीय” की मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी।
मैराथन,पोस्टर,रैली,गायन से जन तक संदेश पहुंचाना पहली प्राथमिकता
भिंड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में शुरू हुए 1अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले महिला बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता एवं महिलाओं को सुरक्षित व पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने एवं पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान का प्रारंभ किया गया है।
“में हूं अभिमन्यु द्वितीय” का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया, इसी के तहत में आज बुधवार अभियान के दूसरे दिन कर्नल जगदीश राव कमांडेंट 30 एम पी बटालियन ने जन जागरुकता मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, दौड़ में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी,एनएसएस के छात्र/ छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स के बच्चो द्वारा मिनी मैराथन में भाग लिया गया।
मैराथन की शुरुआत इटावा चुंगी से एमजेएस कॉलेज के सामने रेस्ट हाउस पर कुल 3 किलोमीटर पर समाप्त की गई, भाग लेने वाले महिला एवम पुरुष वर्ग में प्रथम ,द्वितीय , तृतीय आए बच्चो को 15 अगस्त के दिन पुरुस्कृत किया जायेगा। बाद मैराथन उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा भिंड पूनम थापा शर्मा ने अभियान का मूल उद्देश्य बताया ,वही शपथ भी दिलवाई गई, इस मौके पर बालक बालिका ओं को महिला संबंधी अपराधो, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या जैसे अपराधो की रोकथाम करने कानूनों के बारे समझाइश दी गई,।
इस के अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100,चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 का प्रचार प्रसार किया गया, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स,पोस्टर्स भी वितरित किए गए और सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गए ,अपने आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। इस अवसर पर अभिमन्यु का शेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया,इस पूरे प्रोग्राम में महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ, महिला थाना का स्टाफ ,खेल एवम युवा कल्याण विभाग, नव जीवन संस्था द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गईं।।















