Advertisement

शहडोल संभाग से चंबल घाटी पहुंची फुटबाल क्रांति।

शहडोल संभाग से चंबल घाटी पहुंची फुटबाल क्रांति
आईएएस राजीव ने भिंड के अकोड़ा से की खेल की शुरुआत

भिड़। शहडोल संभाग में अपार सफलता हासिल करने के बाद अब चंबल घाटी में होगा फुटबाल क्रांति आगाज। बताना जरूरी है कि शहडोल संभाग के आयुक्त राजीव शर्मा ने 2 साल पहले शहडोल संभाग में फुटबाल क्रांति की शुरुआत की थी। जहां आज लगभग 1200 फुटबाल क्लब संचालित हैं। इतना ही नहीं इस फुटबाल क्रांति ने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है। जिसका जिक्र खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में किया है ।
गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस राजीव शर्मा द्वारा खेल और जलसंरक्षण के क्षेत्र में किए गए नवाचार के सफलता की कहानी प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में साझा करने से पूरे देश का ध्यानाकृष्ट हुआ है । सरकारी खजाने से एक रुपया भी खर्च किए बिना राजीव शर्मा ने *फुटबाल क्रांति* के माध्यम से आदिवासी युवाओं के जीवन में भविष्य के सुनहरे बीज बोए हैं ।

और अब भिंड के अकोड़ा से उन्होंने फुटबाल क्रांति का शुभारंभ नगर परिषद के अध्यक्ष श्री यादव को फुटबाल भेंटकर किया है। गजब की बात तो ये है कि आईएएस राजीव शर्मा खुद इसी ज़िले से है,
कार्यक्रम के इस मुबारक मौके पर डॉ.डी.के. शर्मा,शिवचरण उपाध्याय,राजवीर सिंह,अरुण गुप्ता एवं शिव प्रताप सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।