Bhind. मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर के अभिषेक आर्य ने भिंड जिले को एक और उपलब्धि दिलवाई है. भोपाल में आयोजित 35 भी जूनियर,सब जूनियर,राष्ट्रीय केनो स्पिरिट में तीन गोल्ड मेडल जीत कर मध्य प्रदेश के साथ में जिले का नाम रोशन किया है. वे 28 अप्रेल को अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डा दिल्ली से अभिषेक चार सदस्य भारतीय टीम एवं कोच कैप्टन C P के नरोई के साथ अज्वेकिस्तान की राजधानी बाकू में आयोजित प्रेसिडेंट कप केनोस्प्रिंट में भाग लेंगे.
इस मौके पर उनके पिता वेद सिंह आर्य ने हर्ष व्यक्ति किया है. वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी एवं कार्यालय प्रमुख रामबाबू कुशवाहा जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज, प्रमोद गुप्ता, बलराम सोनी, साधना तोमर , नीरज बघेल , अनिल श्रीवास , मुकेश आर्य, और समस्त कर्मचारी अधिकारियों ने सभी ने हर्ष व्यक्त किया है
जिले को एक और उपलब्धि दिलवाई अभिषेक आर्य ने















