Advertisement

पति की मौत से 24 दिन बाद पत्नी ने लगा ली फांसी।

पति की मौत से 24 दिन बाद पत्नी ने लगा ली फांसी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू की


भिंड। देहात थाना अंतर्गत द्र्यवर्शन रोड यदुनाथ नगर इलाके में सोमवार सुबह 24वर्षीय एक पत्नी ने अपने पति की मृत्यु के 24 दिन बाद मौत को गले लगा लिया है। इस दुखद घटना से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्पना पत्नी स्वर्गीय सुशील प्रजापति ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

 मृतका के जेठ सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई सुशील का 6 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। तभी से कल्पना भी दुखी रह रही थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि जिस वक्त 6 जुलाई को अपने भाई की अर्थी उठा कर ले जा रहे थे। उस समय चिल्ला चिल्ला कर कल्पना भी कह रहे थे कि जानू हम भी जल्दी आएंगे और उसके बाद आज यह घटना घटित हो गई।

बताया गया है कि 5 साल पहले कल्पना की दूसरी शादी सुशील से हुई थी। सुशील की ससुराल शहजादे पुर कुठौंद रोड जिला जालौन उत्तर प्रदेश में है। कल्पना की पहले व्याह से एक बेटी भी है।