भिंड के खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम।
भिंड । राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 5 खिलाड़ी भाग लेंगे। जानकारी देते हुऐ जिला एथलेटिक्स सचिव राधे गोपाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 14 एवं 15 अप्रैल को होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा। इन खिलाड़ियों को एथलेटिक्स कोच खेल युवा कल्याण विभाग से बृजवाला यादव के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने और हौसला बढ़ाने भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/खेल युवक कल्याण अधिकारी कमलेश खरपूसे,जन अभियान परिषद के जिला प्रमुख शिव प्रताप सिंह भदोरिया, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने अग्रिम बधाई दी है।















