- डॉ शिवराम ने संभाला सीएमएचओ का पद।
सीएस के साथ डॉक्टरों ने स्वागत में भेंट किया गुलदस्ता
Hasrat ali
भिंड। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला भिंड का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे अब तक विदिशा सीएमएचओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बुधवार 5 जुलाई दोपहर बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय भिंड सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर पद ग्रहण कर लिया है। पदासीन होते ही सीएस के साथ स्टाफ डॉक्टरों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और बधाई भी दी । इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल,पूर्व सी0एम0एच0ओ0 डॉ यू पी एस कुशवाह ,जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डीके शर्मा,डॉ जेएस यादव, डॉ प्रतीक मिश्रा सहित ऑफिस के कर्मचारी एवं समाजसेवी शामिल हुए।
गौरतलब है कि 30 जून को डॉक्टर यूपीएस कुशवाह सीएमएचओ पद से रिटायर होते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पद भार जिला चिकित्सालय भिंड के सीएस डॉ अनिल गोयल पास पहुंच गया था।
बता दें कि नवागत सीएमएचओ डॉ शिवराम सिंह कुशवाह भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र ग्राम बंथरी के रहने वाले हैं। वे मेडिकल ऑफिसर के रूप में बैतूल जिले में पदस्थ रहे। जिला भिंड के लहार,मिहोना में मेडिकल ऑफिसर रह चुके है। वहीं रौन बीएमओ के पद पर चार साल जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट स्वास्थ्य अधिकारी वन के रूप में भिंड जिले की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।














