Advertisement

आगामी चुनाव के मद्देनजर दो जिलों की बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न।

आगामी चुनाव के मद्देनजर दो जिलों की बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न

भिड़। 2023 होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश सीमा से सटे उ0प्र0 राज्य जिले की पुलिस और सामान्य प्रशासन संयुक्त बॉर्डर मीटिंग भिंड एवं जिला इटावा उ0प्र0 मे सम्पन्न की गई। जिसमें मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को निर्विघ्न व शन्तिपूर्ण कराने के लिये कार्य योजना बनाई गयी है। इस के अलावा दोनो जिलो के अपराधियों, वारण्टियों एवं चुनाव प्रभावित कर ने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारियों एक दूसरे को शेयर की गयी। वही दोनो जिलो के अन्तर्राज्यीय सीमा पर चेकिंग नाके मुस्तैद कर स्थापित करने के सम्बन्ध मे भी परिचर्चा कर योजना बनायी गयी।
बैठक में भिण्ड जिले से कलेक्टर सतीश कुमार एस.एडीएम जे०पी सैयांग व पुलिस प्रशासन से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अतिοपुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविन्द्र शाह, अनुविभागीय अधिकारी अटेर दिनेश बैस एवं थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी नयागाँव, उ0नि0 आलोक तोमर, थाना प्रभारी फूप निरीक्षक प्रमोद साहू, थाना प्रभारी सुरपुरा उ0नि० अमित सिकरवार तथा जिला इटावा डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी इटावा संजय कुमार बर्मा, एसपी सिटी कपिल देव, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ट, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान,थाना प्रभारी सहसौ राजीव कुमार,थाना प्रभारी विठौली बृजेन्द्र कुमार,थाना प्रभारी बडपुरा अमित मिश्रा,थाना प्रभारी पछाय गाँव अनुभव चौधरी,एसडीएम चकरनगर मलखान सिहं उपस्थित रहें। ।