,,,आखिर देना पड़े सीसीटीवी खंगालने के आदेश ।
भिंड। जिला चिकित्सालय में एक ऐसा मामला पेश आया है। कि लाख टालम – टोल के बाद स्वास्थ्य अधिकारी को देना पड़े सीसीटीवी खंगालने के आदेश।
दरअसल मामला आईसीयू वार्ड का है जहा पंचम शाक्य पुत्र जगन्नाथ शाक्य निवासी सेंघुरी महंगाव थाना बरासो अपनी सांस की बीमारी को लेकर भर्ती जिला अस्पताल में सोमवार भर्ती हुआ था। जिसको देखने उसका नाती अरविंद शाक्य पुत्र आसाराम शाक्य निवासी महावीर नगर भिंड हॉस्पिटल पहुंचा। उसने आईसीयू वार्ड गेट पर अपनी चार सौ रुपए कीमती चप्पल उतार दी। वापस आने पर चप्पल वहां से गायब थी। उसने यहां वहां चोर एवं चप्पल तलाश किया लेकिन नही पता चला। जिसे लेकर अरविंद ने जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन को एक पत्र लिखा और उसने कहा कि मेरी चोरी हुई ₹400 की चप्पलों के चोर का पता लगाने सीसीटीवी दिखाए जाए। फरियादी की माने तो शिकायती आवेदन लेकर अरविंद पहले सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचा,, वहां से चौकी भेजा,,,,चौकी से कार्यालय सीएमएचओ,,,, से सिविल सर्जन, सिविल सर्जन से फिर चौकी,,,,चौकी से फिर सीएस कार्यालय यानी फरियादी भी गजब का चीचड़ और अधिकारी भी कम नहीं इधर से उधर घूम आते रहे।,,,, आखिर कार लगभग 1 घंटे बाद संबंधित हॉस्पिटल प्रबंधन जिला स्वास्थ्य अधिकारी देवेश शर्मा को उसका आवेदन लेते हुए सीसीटीवी खंगाल ने के आदेश देना पड़े।
इस अदनी सी शिकायत से अस्पताल प्रांगण में लोग अस्पताल प्रबंधन की टालमटोल हरकत और शिकायतकर्ता की चीचडता पर हंसते – ठहाके मारते नजर आए।














