*विश्व योग दिवस पर योगशाला आयोजित। बच्चो के साथ शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा।
भिड़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिहोना परिसर में विश्व योग दिवस पर योग कार्य शाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के लोगो ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं तमाम तहर के योगाशन करते गए। योग गुरु मंगल सिंह कुशवाह द्वारा छात्र छात्राओं को योग के लाभ के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर नरेश पाल सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि योग जीवन में बहुत ही जरूरी है। योग से शरीर निरोग रहता है। उन्होंने कहा प्राचीन समय में ऋषि मुनि योग साधना करते थे। जिससे वह शारीरिक स्वस्थ के अलावा मानसिक स्वस्थ भी रहते थे।
इस अवसर पर आशीष पाल सिंह जादौन, विवेक शर्मा, संजीव गुप्ता, रघुवीर श्रीवास, संदीप मिश्रा, धीरेंद्र ओझा, विद्याराम रायपुरिया, मनीष सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।














