Advertisement

अधूरी है चिकित्सा व्यवस्था नर्सिंग सेवा के बिना, कोरोना काल में हमने इनकी अनवरत सेवाएं देखी है: ड्रा गोयल

हसरत अली।

भिड़। अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर जिला चिकित्सालय भिंड में नर्सिंग सेवा दे रही नर्स स्टाप को संस्था एवं जिला अस्पताल मे कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स व डॉक्टरों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ड्रा देवेश शर्मा एवं डॉ हिमांशु बंसल मौजूद रहे। सम्मान अवसर पर डॉ अनिल गोयल ने बोलते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को इटली के फ्लोरेन्स मे जन्मी फ्लोरेन्स नाइटिंगेल के जन्मदिवस के अवसर पर मानते है आज उनका जन्म दिवस भी है। जिन्होंने ने आधिकारिक रूप से नर्सिंग सेवा की विश्व मे शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा आज बिना नर्सिंग सेवा के मरीज़ के स्वस्थ होने की कल्पना करना असंभव सा लगता है। डॉ गोयल ने कहा कि नर्सिंग टीम किसी भी अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होती है। इसके बिना किसी भी मरीज़ कि देखभाल, समय पर इलाज़ संभव नहीं होता। कोरोना काल मे हमने इनकी अनवरत सेवाओं को देखा है। रोटरी क्लब भिंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे सभी नर्स स्टाप को पुष्प एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर डॉ जे एस यादव,अध्यक्ष रोटरी क्लब
डॉ हिमांशु बंसल,सचिव प्रो0 रामानंद शर्मा,निशा सिंह,रेखा,श्यामा,मनीषा पटेल,शिवानी,अनीशा, मधु,अर्चना नरवरिया आदि नर्सिंग ऑफिसर्स भी उपस्तिथ रहे.