भिंड। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गीता भवन गली में एक पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उमेश दोहरे के रूप में हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात उमेश दोहरे घर से एक दोस्त के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान गीता भवन गली में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।













Leave a Reply