Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

भिंड/रौन। थाना रौन क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना थनुपुरा एवं भीमनगर के बीच की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरेंद्र पुत्र धर्मेंद्र राजावत, निवासी ग्राम गौध, थाना रौन चौकी मच्छड के रूप में हुई है। हादसा देर रात उस समय हुआ, जब वह किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *