भिंड. अचानक बाइक से उतरकर एक 40 वर्षीय शिक्षक ने गौरी सरोवर में छलांग लगा दी. परिवार ने चीखते चिल्लाते लोगों को बुलाया, रेस्क्यू शुरू किया गया, जिला चिकित्सालय तक भिजवाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि परिवार के लोगो का कहना हैं रवि राजावत 40 पुत्र बनवारी राजाबत निवासी यदुनाथ नगर गली भिंड नंबर 2 का निवासी वह गौरी सरोवर की दीवार पर मछली चुनाने के लिए गौरी किनारे दीवार पर बैठे थे तभी उनका पैर फि सला ओर गौरी सरोवर में गिर गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करवाया जहां गौताखोर को भोला खान ने रवि को निकाल कर जिला चिकित्सालय 112 की मदद से भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया, बरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है यह भी बताया गया है कि मृतक अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गया है. वह भिंड में ही cm राइज़ स्कूल में एक शिक्षक के रूप में पदस्त होकर कार्य कर था. इस दुखद घटना से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है..















