एशियन चैंपियनशिप में पूजा ने गोल्ड, गजेंद्र ने ब्रोंज मेडल जीता
भिंड। चौबीस अप्रैल एक मई तक कजाकिस्तान में आयोजित एशियन पैरा कयाकिंग कैनोइंग चैंपियनशिप में भिंड के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया, उनमें से पूजा ओझा ने दो गोल्ड और गजेंद्र कुशवाहा ने दो कांस्य मेडल हासिल कर सफलता हासिल की है। इसके अलावा राधेश्याम यादव एवं राजवीर सिंह बघेल ने पांचवा छठवां स्थान प्राप्त किया है।
यह बता दें यहां एशिया के लगभग 15 देशों ने इसमें भाग लिया था। जिसमें भारतीय दल से
पूजा ओझा ने vl 1में200 मीटर और kl 1में 200 मीटर यानी दोनों ही प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया वही गजेंद्र सिंह कुशवाहा ने vl2 में 200 मीटर और 500 मीटर में ब्रांज मेडल हासिल किया।
भारत की ओर से पैरा कयाकिंग कैनोइंग टीम के साथ मयंक ठाकुर,अनिल राठी,रिंकू सिंह,महिला कोच नाजिश भी टीम में शामिल रही। वही इस कामयाबी पर भारतीय कयाकिंग कैनोइंग खेल के मुख्यकर्णधर बलवीर सिंह कुशवाह, कलेक्टर सतीश कुमार एस, कयाकिंग कैनोइंग संरक्षक राधे गोपाल यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल अधिकारी कमलेश खरपूसे अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुशवाह सचिव डॉ योगेंद्र, सदस्य संदीप सिंह कुशवाह, गगन शर्मा, प्रवीण शर्मा, राहुल मिश्रा, बृजबाला यादव,प्रमोद गुप्ता, रामबाबू कुशवाहा सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाइयां दी।















