Advertisement

आपसी भाईचारे के लिए खेल कूद की बड़ी अहमियत है – राघवेंद्र कांकर

आपसी भाईचारे के लिए खेल कूद की बड़ी अहमियत है – राघवेंद्र कांक

भिण्ड। मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जवासा ग्राम के मुरलीपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमे राघवेंद्र कांकर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिंड बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में छोटे यादव गढ़ूपुरा सहित सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राघवेंद्र कांकर ने कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से हमारे जीवन में शारीरिक उन्नति के साथ साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है । इसलिए गांव गांव में इस प्रकार के आयोजन होना अति आवश्यक है। तदुप्रांत उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों का परिचय प्राप्त किया और विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए इस अवसर पर छोटू काँकर, राजीव ठेकेदार, करू काँकर, गुड्डू बघेल,सुदीप काँकर मनोज जाटव,छोटू कप्तान,ओमकार शर्मा,आशीष शर्मा,वाटसन बघेल,प्रेम सिंह बघेल,विकास शर्मा,प्रेममोहन काँकर, भोलू शर्मा,मुकेश सैनी देहरा कप्तान अमित भदौरिया,गौरव भदौरिया, बोन्दे एवं समस्त ग्राम पंचायत निवासी उपस्थित रहे।