जगम्मनपुर( jaloun) एक साइकिल पर सवार होकर जा रहे तीन लोग साइकिल की कैंची टूटने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए.जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार जगम्मनपुर यमुना रोड पर साइकिल सवार तीन व्यक्ति हुकुम सिंह . गौतम कल्लू निवासी गण सिकंदरा जनपद कानपुर देहात एक ही साइकिल पर बैठकर जा रहे थे अचानक साइकिल की कैसी टूट गई और तीनों गिरकर घायल हो गए सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी जगम्मनपुर उप निरीक्षक अटल बिहारी ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेजा है।
तीन साइकिल सवार गंभीर घायल,कैंची टूटने हुई घटना.















