भिंड.जमीनी विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपने मझले भाई पर धारदार हथियार से हमला उस वक्त कर दिया जब वह गहरी नींद में घर पर सो यहा था.घायल अवस्था में जान बचाकर भागे भाई ने सुनाई घटना की सारी कहानी.
बता दें मेहगांव थाना अंतर्गत गिंगीरखी के नजदीक पनुआ पांव में रहने वाले राम लखन ने बताया घर एवं जमीन के बंटवारे को लेकर मेरे दो मलखान ओर पप्पू पुत्रगण जीवाराम एवं मलखान की पत्नी ने बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे के करीब मलखान व पार्वती ने मेरी छाती पर चढ़कर धारदार हथियार से गला काट दिया तभी मेरी आँख खुल गई. मैं चिल्लाते चीखते हुए घर के बाहर निकाला बचाओ बचाओ की आवाज़ लगाई तो गांव के लोग जाग गए. लेकिन किसी ने मुझे नहीं बचाया. मैं सीधा आगे डरके मारे भाग रहा.जैसे तैसे मैं भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर पंहुचा. वहां से एक डंपर की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव पहुंचा जहां स्वास्थ्य केंद्र में मुझे लिया नहीं वहां से मैं फिर घायल अवस्था में एंबुलेंस के सहारे जिला चिकित्सालय भिंड पहुंचा यहां डॉक्टर मुझे इलाज दे रहे हैं.
42 वर्षीय अस्पताल में भर्ती रामलखन ने बताया कि मेरी पत्नी 2010 में मर चुकी है. तभी से मैं अकेला घर में रह रहा हूं. मेरा एक बेटा 15 साल का है जो ग्वालियर अपनी नानी के पास रहता है. मैं अपने घर एवं जमीन के हिस्से को लेकर रहता हूं. जिसको लेकर कई बार विवाद हो चुका. परिवार के भाई मुझे मारना चाहते हैं. मैं भाइयों में बीच का हूँ.कल रात भाइयों ने मुझे मारने की नीयत से धारदार हथियार से गला काट दिया
शिकायत के बाद मेहगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धड़कन शुरू कर दी है. वही इस घटना से पनुआ गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.













