भिंड। मालनपुर थाना अंतर्गत नहर के नजदीक बुधवार वृहस्पतिबार दरमियानी रात दाऊ जी ढाबा पर लगभग 2 बजे दबंग लोगों ने आ कर तोड़फोड़ की एवं होटल अन्य लोगो के साथ गली गलौज एवं मारपीट की वही होटल में तोड़ फोड़ करते हुए जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। और थाना प्रभारी को कुछ पता ही नहीं,,,!

अनिल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी ग्राम सिंघवारी गोहद ने मालनपुर थाना पहुंच कर लिखित दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि 15 जनवरी की शाम कैडबरी के सामने दाऊ जी ढाबा पर खाना खाने गया था। मेरे साथ ग्वालियर निवासी राहुल शर्मा भी था। वहीं सुरजीत पुत्र विशम्बर निवासी लटकनपुरा ढाबे वालों से गाली गलोच बा मारपीट कर रहा था। मैंने उसको समझाने की कोशिश तो वह मेरे से भी गाली गलोच और जान से मारने कि धमकी देने लगा एवं उसने मेरे ऊपर जान से मारने कि नियत से गाड़ी क्रमांक MP 07 CG 1522 को चढ़ाने का प्रयास किया। जैसे तैसे में एक तरफ भागा। उसने मेरी गाड़ी पर अपनी गाड़ी से बेक कर टक्कर मारी एवं गाड़ी ढाबे में घुसा दी। मैंने उस गाड़ी का नंबर पहचान लिया था निवेदन में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं।
इनका कहना है,,, मैं अभी बाहर हूं। किसी मीटिंग में इस संबंध में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।
संदीप सोनी थाना प्रभारी मालनपुर।
दाऊजी होटल पर दबंगों ने की तोड़फोड़,दी जान से मारने की धमकी,पीड़ित ने की शिकायत।













