Advertisement

प्रसूता ने ऑटो में दिया बच्ची को जन्म, जच्चा की हालत नाज़ुक,

प्रसूता ने ऑटो में दिया बच्ची को जन्म,
जच्चा की हालत नाज़ुक,लेकिन खतरे से बाहर।फोन लगाने का बाद भी नहीं उठा था जननी का

हसरत अली

भिंड। शिवराज सरकार की प्रसूताओ के व्यवस्थाओं के दावे उसे वक्त खोखले साबित होते हैं जब कोई जच्चा चलती गाड़ी में ही अपने बच्ची को जन्म देती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार दोपहर सामने आया जहां एक प्रसूता ने टैक्सी में ही दर्द से कराहते हुए बच्ची को जन्म दे दिया। वही जिंटा जनक स्थिति ने,, जच्चा को जिला चिकित्सालय लगा गया जहां नर्सें उसे इलाज दे रही है।

ग्राम नुनहाड़ निवासी जच्चा के देवर वीरेंद्र ने बताया पहले तो 108, जननी वाहन एवं 100 डायल को फोन लगाकर बुलाने की कोशिश की, हमारे और भी साथी थे उन्होंने भी फोन लगाया नहीं उठा,,!! जब भाभी बेबी पत्नी सोमराज नरवरिया की स्थिति ज्यादा चिंताजनक होने लगी तो हम लोग घर में रखे हुए ऑटो से लेकर जिला चिकित्सालय की ओर चल दिए। वहीं रास्ते में टैक्सी में ही बच्ची का जन्म हो गया।

ये सब देख साथ में महिलाओं के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में बैसी ही स्थिति में जिला चिकित्सालय जच्चा को ले आये है। अब नर्सें एवं डॉक्टर इलाज दे रहे हैं।

साथ में परेशान महिलाओं ने दुखी होकर कहा है शिवराज मामा कुछ भी कहे लेकिन प्रसुताओं के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। हम लोग 25 किलोमीटर दूर से लेकर यहां अस्पताल अपनी बहू को पहुंचे हैं। रास्ते में बहुत हालत खराब हो गई थी अब लेकिन कंट्रोल में है।