Advertisement

खुशी खुशी अपने घर से चली भाई को राखी बांधने लेकिन पहुंच लौटकर शब।

भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की बाइक से गिरकर मौत, दुखद हादसे से परिवार में छाया मातम। घटना पावई थाना क्षेत्र की

भिंड। पावई थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा पुलिया के पास भतीजे के साथ बाइक पर अपने घर जा रही बहन की गिरने से उसे वक्त मौत हो गई। जब वह भिंड से अपने भाई को राखी बांधकर अपने ससुराल मुरैना जिले रही है। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है। बच्चों और पति का रो रो का बुरा हाल है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेशमादेवी पत्नी धर्म सिंह भदोरिया निवासी सांगली। भाई राय सिंह पुत्र उत्तम सिंह भदोरिया निवासी भगत की गाड़ियां ने बताया कि रक्षाबंधन को घर राखी बांधने आई थी। शुक्रवार सुबह भिंड भगत की गाड़ियां से वह अपने ससुराल सांगली पोरसा मुरैना बाइक पर सवार हो कर जा रही थी कभी रोड पर बने गड्डे के आने से अचानक रेशमा बाइक से गिर पड़ी और उनके सिर में गंभीर चोट आई। वही हंड्रेड डायल एवं साथियों की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें परीक्षण के बाद में मृत घोषित कर दिया है। वही पुलिस ने पीएम कर शब परिजनो को सोपा दिया है।

बताया गया है सांगली निवासी रेशमा देवी पत्नी धर्म सिंह पुत्र उत्तम सिंह अपने भतीजे होतम के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार सुबह सांगली की तरफ निकली थी। ग्राम रामपुरा के पुलिया के पास बाइक से यकायक तकरीबन 10 बजे गिरी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

खुशी खुशी अपने घर से चली भाई को राखी बांधने लेकिन पहुंच लौटकर शब

घटना के बाद बहन रेशम के भाई राय सिंह ने बताया कि मेरी बहन रक्षाबंधन से 2 दिन पहले घर पर आ गई थी। बहुत खुश थी मुझे राखी बांधी हंसी हंसी त्यौहार मनाया। लेकिन आज सुबह अपने भतीजे के साथ वह घर जा रही है। अचानक सूचना पर हम डेड हाउस पहुंचे है। पता नही ईश्वर को क्या मंजूर परिवार में खुशी-खुशी घर से आई थी और उनका शव आज बच्चों के सामने पहुंच रहा है। ये कहते कहते रायसिंह रो पड़ते है।