भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना देहात पुलिस ने गीतांजली हॉल, बद्रीप्रसाद की बगिया में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम श्री जगन्नाथ रथ शोभायात्रा से पूर्व आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक विजय शिवहरे ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी घातक है। उन्होंने बताया कि नशे की लत अपराध, सड़क दुर्घटनाओं, घरेलू हिंसा और आर्थिक-सामाजिक समस्याओं को बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, आरक्षक गिर्राज यादव सहित थाना देहात का पुलिस बल मौजूद रहा।













Leave a Reply