Advertisement

आईएफएमआईएस की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए 17 जुलाई को विशेष शिविर

भिण्ड, 16 जुलाई। आईएफएमआईएस (IFMIS) से संबंधित तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 17 जुलाई को विशेष प्रशिक्षण एवं समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-दक्ष केंद्र में होगा।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि आईएफएमआईएस केयर थीम के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने उस अधीनस्थ कर्मचारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जो कोषालयीन सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली से परिचित हो। प्रशिक्षण के दौरान आईएफएमआईएस से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा सॉफ्टवेयर संचालन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *