Advertisement

भिण्ड शहर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, गुरुवार दोपहर बाद शुभारंभ हुआ

भिण्ड। शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन गुरुवार को किया गया ।

इस्कॉन भिण्ड केंद्र के तत्वावधान में आयोजित यह रथयात्रा दोपहर 3 बजे हाउसिंग कॉलोनी स्थित बद्रीप्रसाद की बगिया से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकली ।

यात्रा लश्कर रोड, परेड चौराहा, सदर बाजार, गाँधी मार्केट, हनुमान बजरिया, माधौगंज हाट, गौरी सरोवर के तट होते हुए हाउसिंग कॉलोनी शास्त्री चौराहा से पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंची इस दौरान रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं व्यापारियो ने रथयात्रा का स्वागत किया । रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *