Advertisement

लापरवाही की भेंट चढ़ी रोइंग जेट्टी, टुकड़ों में बिखरी खेल सामग्री

भिण्ड के गौरी सरोवर पर रोइंग खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए लाई गई जेट्टी रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गई है। कभी खिलाड़ियों के उपयोग में आने वाली यह जेट्टी अब टूटकर कई हिस्सों में बिखर चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेट्टी के टूटे हुए हिस्से पूरे सरोवर क्षेत्र में फैले पड़े हैं।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा गौरी सरोवर से कचरा निकालने के दौरान जेट्टी के कई टूटे हुए हिस्सों को भी कचरे के साथ बाहर निकाल दिया गया। इससे खेल सामग्री की दुर्दशा और स्पष्ट हो गई।

खेल अधिकारी अजीम खान के अनुसार, रोइंग कोच बलराम सोनी द्वारा समय पर रखरखाव नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। वहीं सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि जेट्टी की नियमित निगरानी और मरम्मत होती, तो लाखों रुपये की खेल सामग्री इस हालत में नहीं पहुंचती।

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि बच्चों के प्रशिक्षण के लिए लाई गई जेट्टी का इस तरह नष्ट होना खेल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कोच की जवाबदेही तय कर जेट्टी की मरम्मत अथवा नई जेट्टी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *