Advertisement

रक्षाबंधन का पर्व धर्म,समाज व राष्ट्र को एकजुट करने का संदेश देता है :प्रो. इकबाल

रक्षाबंधन का पर्व धर्म,समाज व राष्ट्र को एकजुट करने का संदेश देता है :प्रो. इकबा

हसरत अली
भिण्ड। बहन भाई के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन हमे एक जुट रहने का संदेश देता है। ये उदगार प्रोफेसर इकबाल अली ने us समय व्यक्त किया जब वो हम फाउंडेशन मध्यभारत प्रान्त की सिटी एवं विवेकानंद शाखा के सदस्यों द्वारा शहर में स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग माताओ एवं पुरुषों के बीच रक्षाबंधन मना रहे थे। इस अवसर पर हम फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली, प्रांतीय महासचिव प्रोफेसर रामानंद शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमित्रा भदौरिया, जिला महामंत्री विपुल सेठ, शाखा अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, सचिव नोसीन हुसैन, पीहू सेठ, शकील सिद्दी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के स्नेह तथा पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ धर्म समाज व राष्ट्र को एकजुट करने का संदेश देता है इसलिए हम सभी को इस पावन पर्व पर राष्ट्रीय एकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं प्रांतीय महासचिव प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने कहा कि भारतीय हिंदू संस्कृति में सभी रिश्तों को महत्व देने के लिए कई पर्व मनाए जाते हैं। भाई दूज के साथ रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के अनूठे संबंध को और गहरा करने का पर्व है। भारत में रक्षाबंधन को लेकर पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा रही है। इस मौके पर बोलते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने आगे बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे संगठन द्वारा यह अनूठा पर्व मनाया गया है।

डॉ. सुमित्रा और नोसीन ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बांधी राखी।
हम फाउंडेशन मध्य भारत की सिटी शाखा एवं विवेकानंद शाखा द्वारा हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन पर्व पर हम फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष दो सुमित्रा भदोरिया एवं सचिव नोसीन हुसैन ने वृद्ध आश्रम में उपस्थित वृद्ध जनों को रोरी, तिलक लगाकर राखी बांधी,मिठाइयां खिलाई। वहीं संगठन के सदस्य शकील सिद्दीकी,विपुल सेठ अरविंद भदौरिया, शैलेश सक्सेना ने भी बुजुर्ग माताओ से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार में गिफ्ट भी दी।