Bhind.
उत्तर मध्य रेलवे के ग्वालियर–झांसी रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 407B (कि.मी. 1205/6-8) को दिनांक 26 दिसंबर 2025 से आगामी सूचना तक सड़क यातायात हेतु अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
यह निर्णय रेलवे लाइन के ऊपर स्टील गर्डर स्थापित करने हेतु आवश्यक अस्थायी संरचना (Temporary Staging) के निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। यह कार्य रेलवे स्पैन के ऊपर गर्डर सुरक्षित रूप से रखने के लिए आवश्यक है, जिससे रेल परिचालन एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उक्त अवधि में आंतरी–चिमक पहुँच मार्ग पर सड़क यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में राज्य प्रशासन को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है।
झांसी रेल मंडल आम जनता से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा रेलवे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। यह अस्थायी व्यवस्था जन एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।













