Advertisement

विधायक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Bhind. नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा पूरे शहर में उमंग,उत्साह देशभक्ति के रंग में रंगी हुई नज़र आई।
बच्च बुजुर्ग और जवान तक सभी नागरिकों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिण्ड भानू प्रताप सिंह भदौरिया एवं समस्त पार्षदगण, सीएमओ भिण्ड यशवंत वर्मा, इंजीनियर राजवीर भदौरिया, अमरीश शुक्ला, समूह की महिलाएं समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।