
Bhind. महिला बाल विकास समिति के दिव्यांग विद्यालय प्रांगड़ में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से माननीय पंकज चतुर्वेदी जिला न्यायाधीश एवं माननीय सुश्री अनुभूति गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपस्थित रहकर इंटेलेक्चुअल दिव्यांग बच्चों एवं सेरेब्रल पॉलिसी से ग्रसित बच्चों ऑटिज्म और मल्टी डिसएबल दिव्यांग बच्चों को राष्ट्रीय न्यास की स्कीम के तहत निरामय स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का वितरण किया. शुक्रवार को आयोजित शिविर मेँ बताया गया कि दिव्यांग बच्चों को₹100000 तक की चिकित्सा उपचार के लिए प्रतिपूर्ति राशि प्रदान करता है. उन्होंने दिव्यांग बच्चों के बीच संस्था को साधुवाद दिया एवं कार्यकर्ता ओ की गति विधियों के आधार पर उनको सराहना की. उन्होंने अपने उद्बोधन में बोला कि संस्था अगर यह ऐसा कार्य कर रही है तो कई चुनौतियों का सामना करके मुश्किलों का सामना करके आगे बड़ी होगी. यहां उपस्थित प्यारे प्यारे बच्चे जो कहीं ना कहीं किसी दिव्यागता से ग्रसित हैं इन बच्चों को ज्यादा लाड प्यार और स्नेह की आवश्यकता है उनके अधिकारों का हनन न हो इसके लिए लीगल एंड क्लिनिक एवं विधिक सेवा प्राधिकरण दिव्यांग बच्चों के संस्थान के लिए समर्पित है बच्चों की किसी भी कोई समस्या को नजरअंदाज ना करें न्याय की चौखट अब स्वयं चलकर दिव्यांग बच्चों के कैंपस में आई है दिव्यांग बच्चों को पेंशन UDID, दिव्यांग प्रमाण पत्र अस्सिटिव डिवाइसेज या उनके मेडिकल चेकअप उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर प्राधिकरण को तुरंत सूचित करें हमारे पैरा लीगल वालंटियर का सहयोग ले , उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन दिव्यांग विद्यालय कैंपस में करवाया जाएगा, जिससे बच्चो के चेकअप हो सकेंगे ,उनकी दिव्यागता दिव्यांग प्रमाण पत्र में गलत हो गई है मेडिकल बोर्ड को विद्यालय में बुलाकर बच्चो की समस्या का निराकरण किया जाएगा, जो बच्चे पेंशन से वंचित है उनको नगर पालिका सी एम ओ को सूचित कर उनको पेंशन योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जा सकेगा, स्पेशल एजुकेटर , प्रोफेशनल एवं थेरेपिस्ट के अलावा , बच्चो के माता पिता को भी सक्षम ओर क्षमता वर्धन की आवश्यकता है जिस से बच्चो को देख रेख घर पर अच्छी हो सके , बच्चो के पेरेंट्स इस चुनौती से अकेले लड़ रहे है ,समाज के लोगों का नजरिया बदलने ओर उनकी मदद के लिए आगे बढ़कर आने की आवश्यकता है । ये दिव्यांग बच्चे हमारे समाज का हिस्सा है , इनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास संस्था के साथ साथ समाज के व्यक्तियों को जोड़कर आगे बढ़ाने में सहयोग करे ऐसी मुहिम शुरू करने की आवश्यकता है
गरिमामई उपस्थिति के साथ सक्षम के प्रांत अध्यक्ष आदरणीय दिनेश भाई साहब जी एवं हर्षवर्धन जैन साहब सक्षम के जिला कार्यकारी, देवेंद्र कारण, बाल कल्याण समिति से सदस्य इंद्रजीत भाई साहब संस्था महिला बाल विकास समिति के सचिव शिवभान सिंह राठौड़, प्रधान अध्यापक सतेंद्र सिंह राजावत, स्पेशल एजुकेटर राघव सिंह, केयरटेकर देवकी, उमेश शर्मा एवं राहुल वाजपेई द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर को सफल बनाया एवं दिव्यांगजन सेवा केंद्र का शुभारभ किया , जहां दिव्यांगजन अपनी समस्या को रख सकते है उनकी समस्या को समाधान किया जाने का एक मंच ओर कार्यालय तैयार किया गया ।













