Advertisement

राहुल राजपूत को मिला अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय युवा पुरस्कार सम्मान,

Bhind मध्यप्रदेश चंबल अंचल से देश का नाम रोशन करने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता राहुल राजपूत को नई दिल्ली भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह में “नेशनल विकन ऑफ होप अवार्ड 2025” एवं “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस – इंग्लैंड” से सम्मानित किया गया।

समारोह में जिले की होनहार छात्रा मीना दोहरे,निवासी मिहोना को उनके सामाजिक कार्यों के लिए “यंग कम्युनिटी चैम्पियन अवार्ड-2025” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण और मासिक धर्म जागरूकता जैसे कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

राहुल राजपूत: मध्यप्रदेश से एकमात्र चयनित युवा

देशभर के हज़ारों युवाओं में से सिर्फ 09 प्रतिभाओं का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया, जिनमें मध्यप्रदेश से केवल राहुल राजपूत का नाम शामिल रहा। श्री राजपूत को यह सम्मान पिछले 11 वर्षों से जारी सामाजिक सेवा के कार्यों — जैसे रक्तदान, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला और युवा सशक्तिकरण तथा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदान किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

यह सम्मान श्री राजपूत को प्रदान किया गया अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल वक्ता श्री शिव खेड़ा, मॉरिशस प्रेसिडेंट के एम्बेसडर श्री सत्यम पॉल, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड से श्री संजय पंजवानी, निफा संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रतिपल सिंह पन्नू एवं निफा अध्यक्ष डॉ. अश्वनी शेट्टी द्वारा।

इस गौरवमयी अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, संदीप सिंह (दुबई), डॉ. हनुमंत राव प्रभाकर (प्रदेश अध्यक्ष, निफा), राष्ट्रीय युवा पुरस्कार फेडरेशन (मध्यप्रदेश) के प्रतिनिधि सहित जापान और कनाडा से भी अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मान स्वरूप प्रदान की गईं स्मृतियाँ

राहुल राजपूत को पुरस्कार स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का प्रमाण पत्र, नेशनल विकन ऑफ होप अवार्ड प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और एक ब्लेजर प्रदान किया गया।