Advertisement

झाँसी रेल मंडल में हरित ऊर्जा से करोड़ों की बचत

डीजल खपत में कमी और सौर ऊर्जा उत्पादन से पर्यावरण को भी लाभ

झाँसी। ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में झाँसी रेल मंडल लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। मंडल द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग और ईंधन बचत के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं। इन पहलों से न केवल रेलवे को आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।

रेल मंडल द्वारा लोको शटडाउन अभियान के माध्यम से हाई स्पीड डीजल (HSD) की खपत कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अप्रैल 2026 के दौरान डीजल की बचत से झाँसी रेल मंडल को ₹1 करोड़ 70 लाख 36 हजार 798 की राजस्व बचत प्राप्त हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहल ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी कारगर साबित हो रही है।

वहीं सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी झाँसी रेल मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मार्च 2026 माह में मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 1 लाख 22 हजार 802 यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया, जिससे लगभग ₹6 लाख 69 हजार 80 की बचत हुई। इसके अलावा मार्च 2026 तक सौर ऊर्जा से कुल 8 लाख 12 हजार 848 यूनिट विद्युत उत्पादन दर्ज किया गया है, जिससे मंडल को अब तक लगभग ₹34 लाख 45 हजार 521 की संचयी बचत प्राप्त हुई है।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झाँसी रेल मंडल पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ईंधन की खपत कम करने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में हरित ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को और अधिक विस्तार दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *