विधायक की पत्नी ने फलदार पेड़ लगाकर मनाया जन्म दिवस
हसरत अली
भिड़। विधायक संजीव सिंह की पत्नी ने 21 फलदार पौधे लगाकर मनाया अपना जन्म दिवस इस दौरान श्रीमती शैलेश ने कहा कि सर्व धर्म और सनातन संस्कृति में वृक्षों को स्वास्थ्यवर्धक और उपयोगी पेड़-पौधों का सम्मान देकर,उनका पूजन करने की परंपरा सदैव से रही है। वृक्ष अपने पत्ते, फूल और फल दूसरों के सुख के लिए देते है। यहां तक की अंत समय में भी अपना शरीर दूसरों की आवश्यकताओं के लिए समर्पित कर देते है।
वृक्षारोपण प्रकृति को बनाए रखने एवं पृथ्वी पर मानव जीवन की गरिमा बनाए रखने में मदद करता है।
इस मौके पर श्रीमती शैलेश सिंह के अलावा श्रीमती रानू ठाकुर, बबलू सिन्धी, तिलक सिंह भदौरिया, माधवी चौधरी, राजेश चौधरी, शिवांशु किरार, गीता मनोज कुशवाह, रिंकी अरोरा ,रानी जैन, सीमा श्रीवास्तव,नेहा तिवारी, रेखा तोमर, रीमा तोमर, पिंकी तोमर, सपना भदौरिया, आशा जैन, रोमा शर्मा, वर्षा चौधरी, सोनल जैन, सामली जैन, तान्या राजावत, आशा बोहरे,लक्ष्मी सोनी, रिंकी दुबे, मीनू जैन,नेहा तिवारी, निशा पांडे, डॉ ब्रजबाला, नाहिदा शेख, रोशनी चोपड़ा,रक्षा जैन , शालिनी जैन एवं मानवता परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।














