प्रजापति समाज मेधावी विद्यार्थियों का करेगा सम्मान। समाज ने बैठक ने लिया निर्णय।
हसरत अली।
भिंड। शहर के सुभाष नगर इलाके में बरगद के तले हनुमान मंदिर पर प्रजापति समाज द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थिति प्रजापति समाज के लोगो के बीच आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि 20 अगस्त को रविवार के दिन हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक अर्जित किए है उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही सिद्ध गुरु काशी बाबा का विशाल भंडारे का आयोजन भी वही किया जा रहा है। जिसमें पूर्ण प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग ले।
साथ ही उन्होंने कहा है कि जो बच्चे हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में पास हुए हैं उन बच्चो का समारोह सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश एवं जिलों से प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और समाज के बड़े अफसर शिरकत करेंगे। इसके साथ ही माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त माननीय रामदयाल प्रजापति भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान बड़ाने आ रहे हैं। इस प्रोग्राम में समाज को एकता के साथ अपनी बुलंदी को दिखाना है और भिंड जिले का नाम रोशन करना है।
वहीं इस दौरान कोषाध्यक्ष रामदास प्रजापति ने कहा कि सभी लोग तन मन धन से समिति का सहयोग करें और कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के लोगों की बैठक की गई। इस के अलावा समाज में उनके माता-पिता और बुजुर्गों का भी जिले के अलावा प्रदेश में नाम रोशन होगा । इसलिए मेधावी बच्चों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। बच्चों का सम्मान करने से छोटे बच्चों में भी शिक्षा की ओर ध्यान आकर्षित होगा और वह अपने समाज का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष लज्जा राम प्रजापति। कोषाध्यक्ष रामदास प्रजापति शिक्षक, जितेंद्र उर्फ जीतू प्रजापति पार्षद वार्ड नंबर 8 गोहद। रवि प्रजापति युवा संगठन गोहद। वासुदेव प्रजापति मुन्ना लाल प्रजापति कमलेश प्रजापति धनीराम प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष विजयराम प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराई प्रजापति, अशोक प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, भूरे प्रजापति फौजी, कल्लू हलवाई अटेर रोड नरेंद्र प्रजापति महेश प्रजापति अशोक प्रजापति पीओपी ठेकेदार पप्पू प्रजापति भगत राम प्रजापति रविरमन प्रजापति पत्रकार बल्लू प्रजापति आशीष प्रजापति सोमदेव प्रजापति के साथ एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।














