पत्रकार ने जन्म दिन पर बच्चों को दिया ख़ास संदे
भिंड। शहर के हसमुख,मिलनसार,सौम्य स्वभाव,कई गुणों से परिपूर्ण पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले परानिधेश भारद्वाज ने अपने जन्मदिन पर मानवता की पाठशाला में बच्चों को एक विशेष संदेश देते हुए कह बच्चों आज देश को हम लोग संभाल रहें हैं परंतु आने वाला समय आप सबका है। अगर आप लोग शिक्षित,जागरूक,समझदार होंगे तो देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा ,
अतः मेरा सभी से यही कहना है कि आप सभी अपने जीवन को अच्छी बातों और अच्छे विचारों से भरते रहें।
जिस देश के बच्चे ऊर्जावान होते हैं वह देश आगे बढ़ता है, इसी बात को जेहन में रखकर आप आगे बढ़े ,खूब पढ़े यही मेरी आप सबसे गुजारिश है।
पाठशाला के अंत में परानिधेश जी ने बच्चों को स्वाल्पाहार कराया।आज इस मौके पर
बबलू सिन्धी,प्रभात राजावत,प्रभाती घोस, रोमा शर्मा,सीमा श्रीवास्तव,लक्ष्मी सोनी,प्रीति सक्सेनामौजूद रहे।












