अद्भुत प्रतिभाएं है भिंड के बालक बालिकाए- राजीव शर्मा
एक निजी संस्था प्रांगण में शुभाशीष प्रोग्राम आयोजित
भिंड। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहडोल कमिश्नर आईएएस राजीव शर्मा ने बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा भिंड की भूमि सदैव ऊर्जा से भरी रही है। यहां विपरीत परिस्थितियो में भी युवा सेना के साथ-साथ यूपीएससी एमपीपीएससी के एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रहे है।
सिर्फ यहां मार्गदर्शन का अभाव है पर्याप्त सलाह मिलने के बाद हर गली मोहल्ले से हरगांव से प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर के भिंड का नाम रोशन करेंगी।
जिस प्रकार बारिश में भीगते हुए भी बच्चे हमारी बातों को ध्यान से सुन रहे है यह आपके बुलन्द हौसले और जज्बे को दर्शाता है।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि यूपीएससी परीक्षा में सफल आईपीएस बनने वाले विकास सैंथिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी कीमत में लक्ष्य कितना भी बड़ा हो खुद को कमजोर कभी न समझो। व्यवधान कितने भी आएं लक्ष्य पर केंद्रित होकर कार्य करना चाहिए सफलता तुम्हारे कदमों में होगी।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था संचालक राधे गोपाल यादव ने कराया। उन्होंने संस्था के बालक बालिकाओं को शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्र जैसे खेल,संगीत एवं कलात्मक गति विधियों में निखारने में शिक्षकों की भूमिका के बारे में भी प्रकाश डाला। आईपीएस विकास शैंथिया और आईएएस राजीव शर्मा को महावीर सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष शहर के व्यवसाई अरुण गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वही इसी वर्ष संस्था से चयनित हुए नीट परीक्षा में नितिन कटारे एवं ट्वेल्थ क्लास में जिला में प्रथम स्थान पाने वाली आशा शर्मा के साथ फिफ्थ क्लास से ट्वेल्थ क्लास तक के बालक बालिका जिन्होंने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संस्था सचिव कृष्ण गोपाल यादव के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच संचालन कुमारी नेहा यादव,आभार गगन शर्मा ने प्रदर्शित किया।
इस मौके पर अशोक तोमर, फिरोज़ खान, राहुल यादव, संजीव भदोरिया, प्रमोद गुप्ता, मदन मिश्रा, मनोज दुबे, बृजबाला यादव,गगन शर्मा, राजेश यादव, अमित उपाध्याय, सोन पाल यादव आदि उपस्थित रहे।













