Advertisement

मंडल द्वारा हरित ऊर्जा उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ राजस्व बचत की बढ़ोतरी।

मंडल द्वारा हरित ऊर्जा उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ राजस्व बचत की बढ़ोतरी ! डीजल खपत में निरंतर आ रही है कम।

Hasrat ali

भिंड। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के दिशा – निर्देशन में झाँसी मंडल निरंतर हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है, जिससे कार्बन उत्सर्जन को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कम किया जा रहा है। इसके साथ ही हरित ऊर्जा के माध्यम से राजस्व की बचत की जा रही है ।

मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में अप्रैल से जून माह तक हाई स्पीड डीजल खपत में लायी गयी कमी से रू. 2.80 करोड़ के रेल राजस्व की बचत की गयी है । वहीं डीजल की बचत लोको शटडाउन तथा अन्य माध्यमों से HSD(हाई स्पीड डीजल) की खपत में कमी लाते हुए की गई है। माह जून 23 में रु.90.52 लाख के रेल राजस्व कि बचत की गयी है ।
जून माह में 667 किलो लीटर हाई स्पीड डीजल की खपत हुई जबकि जून माह 22 में इसी दौरान 1267 किलो लीटर डीजल का उपयोग हुआ था । पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जून माह में 44.80% डीजल के उपयोग में कमी आई है ।

यह बचत डीजल के स्थान पर बिजली के अधिकतम उपयोग से संभव हो सकी है । डीजल की खपत में आई कमी के साथ ही तकनीक का उपयोग एवं उचित प्रबंधन से डीजल इस्तेमाल में कमी आई है । डीजल की खपत में कमी के चलते कार्बन उत्सर्जन में भी गिरावट आती है, जो पर्यावरण को हरित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम हेतु सहायक है I

वहीं झाँसी मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 जून माह आधुनिक तकनीक के थ्री फेज़ लोकोमोटिव (रेल इंजन) के उपयोग से 61,37,477 यूनिट बिजली की बचत की गई। जिससे रू 3.84 करोड़ के रेल राजस्व की बचत की हुई है ।
3 फेज इंजन होने की वजह से इसमें रि-जनरेटिव ब्रेकिंग भी होता है जिसकी वजह से ब्रेकिंग में लगने वाली उर्जा एकत्रित होकर पुनः इंजन को प्राप्त हो जाती है इससे ऊर्जा की बचत होती है।
झाँसी मंडल में मोबाइल वीडियो वैन द्वारा जागरुकता अभियान।

झाँसी मंडल में मोबाइल वीडियो वैन द्वारा जागरुकता अभियान 04.जुलाई.23 से 27.07.23 तक प्रतिदिन संरक्षा सलाहाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। आज दिनाँक 07.07.23 को संरक्षा सलाहाकार कै. वै. विभाग के एस के अग्रवाल द्वारा मऊरानीपुर से महोबा के मध्य रेलवे स्टेशन हरपालपुर, मऊरानीपुर, बेलाताल, महोबा, कुलपहाड़, गजानन्द स्कूल,गेट नं० 398/T व वसंत वैली स्कूल मोबाइल वीडियो वैन द्वारा स्कूल के बच्चों, आम जनता व कर्मचारियों को जागरुक किया गया।