चार मोहल्लों का आवागमन हुआ शुभम,नपा ने शुरू किया रोड डलवाना
3 साल से वार्ड निवासी और प्रशासन के बीच शिकवे शिकायतें चल रही थी।
तनाव की स्थिति भांप कर मौके पर अधिकारियो के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
भिड़। अब चार वर्णों के लोग महाराणा प्रताप की ओर जाने वाले रास्ते से निकलेंगे। अधिकारी और स्थानीय लोगों की आपसी चर्चा से हुआ निकाल । लंबे समय से एमजीएस के पीछे स्थित विजय नगर इलाके में आम रास्ते को बंद किए जाने को लेकर प्रशासन और वार्ड वासियों ने तनाव चल रहा था। तभी रविवार प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मौका ए विवाद पर पहुंचकर एक नया रास्ता खुलवा दिया है। एक चौड़ा चकला रास्ता पाकर स्थानीय लोग बहुत खुश हैं।
गौरतलब है कि रविवार सुबह एसडीएम उदय सिंह सिकरवार, विवादित राष्ट्रीय को देखने पहुंचे और पीड़ित लोगोसे बात कर समस्या का हल निकाला। इस दौरान उनके साथ। डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह ,डीएसपी महिला डेक्स प्रभारी पूनम थापा,सीएसपी राजेश रेड्डी एवं जिले के तमाम थानों से आए थाना प्रभारियों एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विभागीय अधिकारी उदय सिंह सिकरवार ने क्षेत्र के आरआई पटवारियों से पुराना नक्शा मंगवाया। नक्शे के आधार पर रास्ता देख गया कि जो कभी चतुर्वेदी नगर इलाके से राजीव गांधी स्टेडियम होते हुए सीधा महाराणा प्रताप स्टेचू तक रास्ता निकलता था। उसी नक्शे को देख कर स्टेडियम के अंदर से मार्ग खोल दिया है। जिससे 3 साल उपज रहे एक बड़ा विवाद टल गया है।
15000 लोगों का रहगुजर है,,,!
वार्ड क्रमांक 23 निवासी विजयपाल सिंह एवं सहेज सिंह ने सयुक्त रूप से बताया कि इसी रास्ते से वार्ड क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 23, 24 एवं 26 के लोगों का आना जाना रहता है। इन चार वार्डो विजय नगर,चतुर्वेदी नगर,सरोज नगर,भवानीपुरा ब्रह्मपुरी से लगभग पंद्रह हजार की आबादी है। सभी का इसी रास्ते से रोज का गुजरना रहता है।
स्कूल वैन भी आते जाति हैं,,,!
इस के अलावा यहां से ही बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने वाली बड़ी गाड़ियां भी यहीं से निकलती है। पिछले काफी दिनों से इस रास्ते की बंद होने की सूचना पर से हम सभी मोहल्ले वासी बहुत परेशान थे। और यह सोच में थे कि कैसे कहां से निकल ना हो पाएगा।
तीन बरस से मांग रहे थे रोड,,,!
स्थानीय निवासी धर्मवीर सिंह,की बात पर यकीन करे तो रास्ते के संबंध में अभी गुजरे 3 साल से एक अदद सुगम की मार्ग की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर शिकवे शिकायतें भी हो रहीं थी। लेकिन कोई निराकरण निकलकर सामने नहीं आ रहा था। तब सभी मोहल्ले के लोगों ने निर्णय लिया कि प्रशासन से अब हम अपने हक के लिए लड़ेंगे।
न्यायिक महोदय के क्वार्टर बन रहे हैं।
एसडीएम उदय सिंह सिकरवार ने बताया जिस दीवार को लेकर विवाद था वहां न्यायिक महोदय के वाटर बन रहे हैं। उन्हीं क्वार्टरों के साइड से एक रास्ता निकल कर जाता था। जो महोदय के क्वार्टर की बाउंड्री यानी दीवार से बंद हो रहा था। उसे लेकर दूसरा रास्ता स्थानीय लोगों को दे दिया गया है। दीवार का विवाद स्वता ही खतम हो गया है। और बाउंड्री बनना शुरू हो गई।
कथन,,,,
न्यायिक महोदय के क्वार्टर दीवार की अड़चल थी जिसे नक्शे के आधार पर सुलझा लिया है। अब स्थानीय लोगों को महाराणा प्रताप की ओर खुलने वाले रास्ते को बता दिया गया है। जहां से नगर पालिका रोड डाल रही है।
—उदय सिंह सिकरवार, एसडीएम भिंड.










