Advertisement

भिंड को मिली ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाकर सांसद ने मेमू ट्रेन इटावा के तरफ की रवाना। रेलवे स्टेशन का भी होगा जीर्णोद्धार।

भिंड को मिली ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाकर सांसद ने मेमू ट्रेन इटावा के तरफ की रवाना। रेलवे स्टेशन का भी होगा जीर्णोद्धार

* हसरत अली।*

भिंड। एक लंबे समय इंतजार के बाद रविवार दोपहर 11:00 बजे भिंड दतिया सांसद संध्या राय ने मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इटावा को ओर रवाना कर दिया। इस क्षेत्र से लंबे समय इस ट्रेन की यात्रियों द्वारा की मांग की जा रही थी। अब यह ट्रेन प्रतिदिन ग्वालियर से इटावा और इटावा से ग्वालियर तक चलेगी
रेलवे प्लेटफार्म पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिंड दतिया सांसद संध्या राय ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों और जिले भर से एक मेमो ट्रेन की मांग चल रही थी और सांसद संध्या राय के वादों को आज उस वक्त विराम लग गया। जब एक ट्रेन ग्वालियर से भिंड आकर प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर आकर रुकी यहां मंच पर लंबे भाषणों के बाद सांसद ने हरी झंडी दिखाकर इटावा की ओर ट्रेन को रवाना किया। यह बताना होगा इस मेमू ट्रेन को प्रति दिन ग्वालियर से इटावा तक जायेगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए रेलवे डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी डीआरएम आशुतोष ने बताया कि ट्रेन संख्य 0189192 ट्रेन शाम 5:30 बजे रोज ग्वालियर से चलकर सभी स्टेशनों पर रुकती हुई रात 9:30 बजे इटावा उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह इटावा से 7:10 पर चलती हुई 11:30 पर ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन सभी यात्रियों के लिए उपयोगी है इसका किराया भी ₹60 है उन्होंने बताया ही की आगामी दिनों में इसके अलावा दो पैसेंजर ट्रेनें मेमू ट्रेन में कन्वर्ट की जाएंगा वो भी नियमित ग्वालियर से इटावा तक सफर यात्रियों को कराएंगे। उन्होंने कहा कि स्टेशन को भी जीर्णोद्धार का प्रस्ताव है जिसका खर्च जल्दी उजागर हो कर और स्टेशन को विशेष बना करने की तैयारी की जा रही है इसके अलावा कई ओवर ब्रिज भी बनाने की पूर्व तैयारी है।