Advertisement

बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित।

बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर कार्यशाला
आयोजित । वक्तो ने रखे विचार

भिड़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में शुक्रवार कंट्रोल रूम भिण्ड में पूनम थापा के देखरेख में विशेष पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं मानव दुर्व्यापार निरोधी इकाई के जानिब से बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर आधारित एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रशिक्षण के साथ साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा भी की गईं। वही नवीन संशोधनों,महिलाओं, बालक बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो की विवेचना में किन तथ्यों का समावेश किया जाना चाहिये, इसबारे में जानकारी सांझा की गई। इस मौके पर कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता गुप्ता, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, जिला अभियोजन अधिकारी अरविंद सिंह श्रीवास्तव मौजूद रहे। माननीय प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट द्वारा जेजे एक्ट के विभिन्न प्रावधानों,बाल अपचारी के उम्र संबंधी कौन कौन से दस्तावेज एकत्रित किए जाए, बाल अपचारी से किस तरह और किस माहौल में पूछताछ करनी हैं। आदि बातो के बारे में जानकारि दी गई, इसी तारतम्य में जिला अभियोजन अधिकारी भिंड अरविंद सिंह श्रीवास्तव द्वारा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और नवीन प्रावधानों को भी समझाया गया। कार्यशाला की समाप्ति पर पधारे हुए उपस्थित एवं अधिकारियों कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित भी किए गए।