त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्
भिंड । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं डीएसपी हेड क्वार्टर अरविंद शाह के निर्देशन पर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें थाना प्रभारी उमरी रविन्द्र शर्मा,तहसीलदार निशीकांत जैन, उमरी सरपंच वीरेंद्र सिंह यादव,राघवेंद्र सिंह, इमाम अब्दुल हमीद व गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक में थाना प्रभारी सभी गणमान्य नागरिकों से बिहार में शांतिदूत सहयोग एवं यातायात व बाजार व्यवस्था हेतु व्यापारियों से मांगा सहयोग मांगा है।
इसके अलावा प्रभारी रविंद्र ने नागरिकों को स्वयं का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया और 24 घंटे उपलब्ध रहने की रहने की बात कही। वही सी सी टीवी कैमरा लगाने व्यापारियों को प्रोत्साहित किया व सीसीटीवी कैमरा के फायदे गिनाए। जमीन संबंधी मामलों की शिकायत थाना उमरी के स्थान पर तहसील कार्यालय राजस्व विभाग को करने एवं राजस्व विभाग को कानून व्यवस्था बनाने के लिए बल उपलब्ध कराने की बात कही। तहसील दार निशिकांत जैन ने भूमि संबंधी विवादो में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रकिया से अवगत भी कराया ।












