Advertisement

बाज़ार की मुख्य सड़क दुर्दशा की शिकार। घट रही है घटनाएं। शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी।

बाज़ार की मुख्य सड़क दुर्दशा की शिकार। घट रही है घटनाएं। शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी

भिंड। हादसों को आमंत्रण देती मिहोना कस्बे के मुख्य बाजार की सड़क। गहरे गड्ढे उस पर बरसात का भरा पानी, तेज रफ्तार निकलते हुए वाहनों से हो रहे हैं लोग ज़ख्मी। नगर परिषद मिहोना के मुख्य बाजार सड़क से राहगीरों निकला दुभर हो रहा है। किसी भी दुर्घटना का अंदेशा हर समय बना रहता है। स्थानीय लोगो की बात पर यकीन करे तो यहा से लगभग 1000 से 2000 छोटे-बड़े वाहन का निकलना रहता है। वहीं दुकानदारों का कहना है सड़क पर काफी गड्ढे हो गए हैं। इस रास्ते से छोटे अधिकारी से लेकर बड़े अधिकारी तक का आवागमन रहता है। लेकिन इन गड्ढों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। हालाकि पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है लेकिन कछवा चाल से। 2 महीने हो गए है। काम करने की गति से लगता है सड़क डलने में काफी समय लगेगा। वही दुकानदारों की मांग है। जब तक इन गहरे गड्ढों में गिट्टी भराव कर दिया जाए ताकि दुकानों के अंदर छिड़क कर पानी गिरता है वह बंद हो जाए गा। जिससे राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होने से बचाया जा सकता है।