Advertisement

उज्जवल भविष्य हेतु बालकों का संरक्षण जरूरी है: जिविसे प्राधिकरण

उज्जवल भविष्य हेतु बालकों
का संरक्षण जरूरी है: जिविसे प्राधिकर

भिड़। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा श्रीमती सुरभि मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के आदेशानुसार एवं हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में, एवम जिला विधिक सेवा अधिकारी श्री सौरव कुमार दुबे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के मार्गदर्शन में सोमवार नगर पालिका परिषद भिंड में कानूनी जागुरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे में जे.एम.एफ.सी श्री अभिजीत सिंह के द्वारा विशेष सप्ताह अंतर्गत मूल कर्तव्य तथा अधिकार के संबंध में नगर पालिका के सदस्यों और कर्मचारियों को जानकारी दी गई जिसमे पी.एल.वी. नीलकमल सिंह भदौरिया ने बच्चो के अधिकारो/ कर्तव्यों और कानूनी प्रक्रिया पर बताया ताकि बच्चे निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करे और राष्ट्र को मजबूत करे शिविर में चाइल्ड लाइन सदस्य उपेंद व्यास , अनमोल चतुर्वेदी ने बच्चो को चाइल्ड मैरिज, चाइल्ड लेबर, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताया और पेंपलेट वितरित की शिविर में 42 सदस्यों ने सहभागित रही जिसमे नगर पालिका सी.एम.ओ श्री वीरेंद कुमार के मार्गदर्शन अहम रहा और विधायक प्रतिनिधि श्री सुनील वाल्मिक उपाध्यक्ष श्री भानु भदौरिया उपस्थित रह कर शिविर को संपन्न किया गया !!